मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मांग की है कि फिल्म कलाकार राजीव वर्मा को स्टेट आईकान से हटाया जाए. इस आशय का ज्ञापन कांग्रेस ने आज राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा है.प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जे.पी.धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि राजीव वर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष हैं. वे संस्कार भारती की बैठकों में भाग लेते रहे हैं. ऐसे में वर्मा को निर्वाचन आय९ाग का स्टेट आईकान बनाया जाना आचार संहिता का उल्लंघन है. कांग्रेस द्वारा दिए ज्ञापन में कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा आमतौर पर स्टेट आईकान ऐसे व्यक्ति या शख्श को बनाया जाता जो, किसी दल या विचारधारा से ना जुड़ा हो, ताकि वह निष्पक्ष भावना से मतदाताओं से मतदान की अपील करने के लिए जागरुक व प्रेरित करने की अपील कर सके. वर्मा के किसी विचारधारा विशेष से जुड़े होने के कारण निष्पक्ष चुनाव मतदान के लिए प्रेरित करना संभव नहीं है. कांग्रेस ने कहा है कि निर्वाचन आयोग ने स्टेट आईकान पद पर रहे प्रहलाद टिपानिया को लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने क ेके कारण आईकान पद से हटाया है. कांग्रेस ने मांग की है कि इन सभी को बातों को ध्यान में रखकर वर्मा को हटाया जाए.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें