मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

एलआईसी के बहाने दिग्विजय ने किया मोदी सरकार पर हमला

दिग्विजय सिंह 
सरकार बनने पर मुझसे जो भी बनेगा, वह करूंगा. एलआईसी एजेंटों का जो वेज रिवीजन अटका पड़ा है, उस पर भी चर्चा की जाएगी. सिंह ने एलआईसी सहित सभी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) का पक्षधर होने की बात कही और अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि सभी पीएसयू अच्छे ढंÞग से चलें और जनता की सेवा करें. उन्होंने एजेंटों से आग्रह किया कि वे एलआईसी के भोपाल डिवीजन में जहां-जहां रहते हैं, वहां-वहां के पोलिंग बूथ पर जाकर जनता को सच्चाई बताएं और कांग्रेस को जिताएं.
इस मौके पर एलआईसी एजेंट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीशंकर शुक्ला ने कहा कि भोपाल संभाग में एलआईसी के साढ़े चार हजार बीमा एजेंट हैं और 10 लाख पालिसीधारक हैं. पिछले लंबे समय से एलआईसी की हालत केंद्र सरकार ने दयनीय कर दी है. देश में 28 करोड़ बीमाधारकों के हित के सवाल पीछे छूटते जा रहे हैं. सभी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये है, लेकिन एजेंटों की ग्रेच्युटी सीमा तीन लाख रुपए पर अटकी हुई है.
उन्होंने कहा कि पीएफ हमारे कमीशन से काटा जा सकता है. हम लोग तोप जरूर नहीं चलाते हैं, लेकिन तोप खरीदने के लिए एलआईसी ने ही पैसा दिया है.  भोपाल संभाग के अध्यक्ष गंगा सागर यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एलआईसी को बचाने के लिए पूरी कोशिश करने का भरोसा दिलाया है. लिहाजा, एलआईसी एजेंट कांग्रेस को जिताने के लिए काम करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें