शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

गौर ने किया आडवाणी की बात का समर्थन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग पर लिखी बातों का समर्थन किया है. गौर ने कहा कि भाजपा किसी को देशद्रोही नहीं मानती है. उन्होंने कहा कि आडवाणी ने सही कहा है, अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा था.
गौर ने आज अपने निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि आडवाणी ने सही कहा है. अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा था, यही हमारा आदर्श है. गौर ने कहा कि वाजेपयी को कश्मीर का पक्ष रखने के लिए इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव ने प्रतिनिधि बनाकर यूरोप भेजा था, यह आदर्श राजनीति है.  डेमोक्रेसी में कभी हम तो कभी वो विपक्ष में रहेंगे. उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ बोलने वालों और देश के टुकड़े करने वालों को हम देशद्रोही नहीं कहते, यह उनकी समझ है.
 उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग में भाजपा की रीति-नीति पर चर्चा थी. उन्होंने लिखा था है कि भाजपा ने असहमति रखने वालों को कभी राष्ट्रविरोधी नहीं कहा. हमने कभी भी विरोधियों को दुश्मन या देशविरोधी नहीं माना. भाजपा हमेशा मीडिया सहित सभी लोकतांत्रिक संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता, निष्पक्षता और मजबूती की मांग करने में सबसे आगे रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें