कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस के लोकसभा चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे सुरेश पचौरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संरक्षण में ई-टेंडरिंग घोटाला हुआ है.
ई-टेंडर घोटाले पर सुरेश पचौरी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर कटाक्ष किया है. पचौरी ने शिवराज के संरक्षण में ई टेंडरिंग घोटाला होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि व्यापम की तरह अब शिवराज ई टेंडर घोटाले का पदार्फाश करने का श्रेय ले रहे हैं. वहीं लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने घोटाले में शामिल नेताओं को जेल भेजने की बात कही. शिवराज पर तंज कसते हुए सज्जन सिंह ने शिवराज की जांच को आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब सत्ता थी तब आंबेडकर को याद करते थे जब सत्ता का बुखार उतर गया तो बाबा साहब को भूल गए. वर्मा ने आंबेडकर की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने की बात कही.
गृह मंत्री बाला बच्चन ने भी ई-टेंडरिंग के दोषियों को जेल भेजने की वकालत की. उन्होंने कहा कि दोषियों को कांग्रेस सरकार किसी हालत में नहीं बख्शेगी. बाला बच्चन ने नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता हार को पचा नहीं पा रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें