ग्रामीण विकास बैंक के मैनेजर एस.सी. सिटोके के घर लोकायुक्त ने छापा मारा है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है. सिटोके ग्रामीण विकास बैंक होशंगाबाद के मैनेजर हैं. उनके यहां छापे की कार्रवाई भोपाल के अलावा सिवनी मालवा और टिमरनी में उनके निवास पर भी की गई है. छापे में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं.होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा स्थित ग्रामीण विकास बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ एस.सी.सिटोके के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने आज उनके घर पर दबिश दी. टीम सिटोके के घर पर दस्तावेजों की जांच की और दस्तावेज बरामद किए हैं. लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में भोपाल के अलावा हरदा, टिमरनी में भी कार्रवाई कर रही है. तीनों ठिकानों पर की कार्रवाई में आय से अधिक संपत्ति और प्रापर्टी के दस्तावेज मिले हैं. राजधानी भोपाल में सिटोके का बेटा अरेरा कालोनी स्थित नुपुर कुंज में किराए का फ्लैट लेकर रह रहा है. टीम ने इसी फ्लैट में छापा मारा है. यहां पर सिटोके के बेटे से पूछताछ की गई है. टीम को भोपाल से आय से अधिक खर्च करने के प्रमाण भी मिले हैं. वहीं खबर है कि सिटोके ने किसानों को कर्ज देने के नाम पर गड़बड़ी कर संपत्ति बनाई है. टीम का कहना है कि जांच के बाद इस बात का भी खुलासा हो सकता है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें