पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को मूर्ख बनाने की परंपरा रही है कांग्रेस कीमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर केन्द्र की योजनाओं को बाधित करने की साजिश करना भी बताया.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं तो जनता के बीच में जाता हूं और मजाक में पूछता हूं कि हमसे का भूल हुई, जो ये सजा हमको मिली, तो लोग कहते हैं कि मामा 2 लाख के चक्कर में आ गये थे, लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को ठीक कर देंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो पहले वादा किया, वह पूरा नहीं किया. इसलिए मैं देश में घूम-घूमकर जनता के सामने इनका झूठा चेहरा उजागर करूंगा और आग्रह करूंगा कि इनके बहकावे में न आएं. उन्होंने कहा कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां से अब तक प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए किसानों के नामों की सूची तक नहीं भेजी गई है. केंद्र की योजनाओं को बाधित करने की साजिश कांग्रेस कर रही है, जनता माफ नहीं करेगी.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने जैसे कर्ज माफी पर किसानों को धोखा दिया, उसी तरह अब गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक की बात कर रहे हैं. राहुल गांधी कभी किसानों से झूठ बोलते हैं, कभी जनता से झूठ बोलते हैं, वह आदतन झूठे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसानों को मूर्ख बनाने की परंपरा रही है. इस बार फिर कांग्रेस ने कर्ज माफी में भी यही किया है. यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 दिन में कर्ज माफी की बात करते हैं, वहीं उनकी सरकार के मुख्यमंत्री किसानों को मैसेज करवा रहे हैं कि आचार संहिता के कारण कर्ज माफी का पैसा नहीं दिया जा रहा है. किसानों के साथ यह धोखा है.
राहुल के वादों को बताया अप्रैल फूल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राहुल गांधी के कई बयानों को राहुल गांधी का अप्रैल फूल बताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'पूरे मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के हर एक रैली के मैदान की जगह पर मंदसौर से लेकर इंदौर तक मेड इन.....मोबाइल बनाने की फैक्ट्री लगाई जा चुकी है. दूसरे ट्वीट में लिखा है कि पूरे मध्य प्रदेश में हर एक खेत के पास एक-एक कोल्ड स्टोरेज बनाया जा चुका है.' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और कर्नाटक के हर एक किसान का कर्ज माफ हो चुका है. कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे देश में गरीबो को 72000 प्रतिवर्ष वर्ष दिए जाएंगे. एक और अप्रैल फूल स्ट्रोक 22 लाख लोगों को नौकरियां दी जाएंगी. चलो, अब आप सब भांजे-भांजियों की बारी, कैसा होगा सबको बताएं.'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें