शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

दिग्विजय ने कहा शक्ति प्रदर्शन की जरुरत नहीं

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी 20 अप्रैल को अपना नामांकन भरेंगे, इसके पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में शामिल न हों. नामांकन भरने की प्रक्रिया में रैली नहीं निकाली जाएगी, उन्हें इस  तरह के शक्ति प्रदर्शन की जरुरत नहीं है.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से लगातार सक्रिय हैं. वे प्रतिदिन चुनाव प्रचार अभियान के तहत जनसंपर्क तो कर रहे हैं, साथ ही सभी वर्गों को साधने का प्रयास भी उनके द्वारा किया जा रहा है. सिंह अपना नामांकन 20 अप्रैल को भरेंगे. इसके पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके नामांकन भरने पर वे रैली नहीं निकाल रहे हैं, वे किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन नहीं करना चाहते, इस लिहाज से कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में रहें और कांग्रेस को जिताने का काम करें. 
सिंह ने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में लिखा है कि राघौजी महाराज की कृपा और आप सभी के समर्थन से मैं 20 अप्रैल को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन भरने जा रहा हूं. हम नामांकन रैली नहीं निकाल रहे हैं, इसलिए मेरा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से  आग्रह है कि वे उस दिन आदर्श आचार संहिता का पालन करें. किसी भी तरह के समूह में इकट्ठे न हों, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करें. हमारी जीत आपके सतही और अथक प्रयासों से ही संभव हो पाएगी. आप सभी साथी मेरी शक्ति हैं, इसलिए हमें किसी भी तरह के शक्ति प्रदर्शन की जरूरत नहीं है. आप अपने मंडलम, सेक्टर और बूथ में मुस्तैद रहिए, हमारी जीत निश्चित ही होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें