मध्यप्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी ने अपने घोषित प्रत्याशी डा. रामलखन सिंह कुशवाह का टिकिट वापस ले लिया है. बसपा ने उनकी जगह गुर्जर समाज के नेता और पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
डा. कुशवाह के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के अंदर उनका लगातार विरोध हो रहा था. स्थानीय कार्यकर्ताओं को नाराज ना करते हुए बसपा ने रामलखन सिंह की टिकट काटते हुए गुर्जर समाज से आने वाले करतार सिंह भड़ाना को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम ने स्थानीय गांधी मैरिज होम में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें