भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेता सम्मिलित है. स्टार प्रचारकों में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, उमा भारती, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, हेमा मालिनी, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी व सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, डॉ. अनिल जैन, सैयद शाहनवाज हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, यशोधराराजे सिंधिया, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया, सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोहर उंटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह, विष्णुदत्त शर्मा और बंशीलाल गुर्जर शामिल है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें