![]() |
| सुरेश पचौरी |
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता है. लोकसभा चुनाव के लिए वे खुद होशंगाबाद से दावेदार थे, इसके लिए वे दिल्ली में लगातार सक्रियता भी दिखा रहे थे. मगर पचौरी को इस बार भी होशंगाबाद से टिकट नहीं मिली. संगठन ने पचौरी के स्थान पर शैलेन्द्र दीवान को यहां से टिकट दिया है. इसके बाद पचौरी की सक्रियता तो दिखाई दी, मगर वे दुखी भी नजर आ रहे थे. इस बीच मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पचौरी को मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रबंधन की कमान सौंप दी. इससे यह साफ हो गया कि पचौरी अब प्रदेश में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि वे चुनाव प्रबंधन का काम देखेंगे.
हालांकि पचौरी संगठन में बड़े पदों पर रहे हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. इसी को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है. पार्टी के भरोसेमंद पचौरी पर कमलनाथ ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिस तरह पार्टी प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश में है. इस हिसाब से पचौरी के लिए कम समय में अधिक काम करना चुनौती होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें