अश्विन ने कहा दो-तीन मिनट देरी हुई तो तोड़ दिया दरवाजा, अदालत जाने का बना रहा हूं मन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के करीबी अश्विन शर्मा ने आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद आज कहा कि उन्हें आयकर विभाग की कार्रवाई पर को शिकायत नहीं है, मगर जिस तरह से कार्रवाई को अंजाम दिया गया, वह तरीका गलत है. दो-तीन मिनट की देरी होने पर दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए थे, आयकर विभाग के छापामार टीम के सदस्य. अश्विन ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर अदालत जाने पर विचार कर रहे हैं, जल्द ही फैसला लेंगे.
राजधानी में रविवार को प्लेटिनम प्लाजा में रहने वाले अश्विन शर्मा के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद आज शुक्रवार को अश्विन मीडिया के सामने आए. अश्विन ने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई पर उनको दिग्गत नहीं है, न ही कोई आपत्ति हैं, जिस तरह से आयकर विभाग ने कार्यवाही की, वह तरीका गलत था, मुझे उस पर आपत्ति है. घर के अंदर आने के बाद मोबाइल बंद करा दिए. जिस तरीके से कार्रवाई की गई उससे हमारे घर वाले डर गए और घर में उस वक्त सभी महिलाएं थीं, इसलिए भी नाराजगी है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने हमारे घर में तोड़फोड़ की और तो और उन्होंने हमारी अलमारियां भी तोड़ दीं, जबकि उनको मैंने सभी चाबियां उपलब्ध कराई थीं. यहां तक कि मैंने उन्हें घर से लेकर आफिस तक की सभी चीजें उपलब्ध करा दी थीं. 72 घंटे की कार्रवाई के बाद भी उनको मेरे घर से सीमित मात्रा में नगद, सीमित मात्रा में ज्वेलरी मिली. हालांकि, बाद में उन्होंने ज्वेलरी लौटा भी दी फिर भी कार्रवाई करने का तरीका गलत था. जिस तरीके से उन्होंने हमें बंधक बनाया और हमारे परिवार को परेशान किया, वह गलत था.
उन्होंने कहा कि अभी अदालत जाने के बारे में मैं सोच रहा हूं. बहुत जल्द कोई कार्रवाई करूंगा. मुझसे जो भी मांगा जाएगा, समय सीमा में उसके दस्तावेज दूंगा, जो भी कागज मांगा जाएगा वह उपलब्ध करा दिया जाएगा. मेरी तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं है कि मैं शासन की मदद नहीं करूंगा या मैं सपोर्ट नहीं करूंगा, शासन जो भी मांगेगा मैं दूंगा.
मेरे पूरे खाते एक नंबर के हैं
काले धन के सवाल पर उन्होंने कहा कि काले धन को 1 नंबर में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रान्जेक्शन नहीं किया जाता. मेरे पूरे खाते 1 नंबर में ही है. इसके अलावा जानवरों की खाल, बेशकीमती कार, बंदूक व लाइसेंस के प्रश्न पर शर्मा ने कहा कि मेरे पास जो भी है समय आने पर सबके कागजात भी प्रस्तुत करूंगा. आयकर कार्रवाई के दौरान मेरे सभी दस्तावेज यहां-वहां हो गए है. उन्होंने बंदूक व कारतूसों को भी नियमों के दायरे में रखने की बात कही. साथ ही बताया कि सभी बेशकीमती कार का रजिस्ट्रेशन है जो आनलाइन भी देखा जा सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें