![]() |
| डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे |
यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने भिण्ड में कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कही. डॉ. सहस्त्रबुद्धे भिंड-गुना लोकसभा के प्रवास पर थे. भिंड के विद्यावती परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और इस पार्टी का मूल आधार कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उमर अब्दुल्ला और उनकी पार्टी का समर्थन किया. आज वे खुलेआम देश को तोड़ने की बात कर रहें हैं. उनका यह कहना कि अगर मोदी सरकार गई तो कश्मीर का प्रधानमंत्री अलग होगा. मैं उनसे जबाव लेना चाहता हूं कि क्या वह राहुल गांधी की भाषा को चरितार्थ कर रहे हैं. अगर देश को तोड़ने की बात होगी तो भारतीय जनता पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है. उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे है. ऐसी विचारधारा रखने वाले दलों को जनता नकार चुकी है. जनता ने तय कर लिया हैं कि हम मोदी को ही पुन: प्रधानमंत्री चुनेंगे.
उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ का झूठ बोलने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है. इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और कांग्रेस के जितने भी प्रधानमंत्री रहे उन्होंने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा दिया लेकिन वास्तविकता में गरीबी नहीं हटी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी पर प्रहार कर गरीबों का जीवन संवारने का काम किया है. उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है. प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के माध्यम से किसानों की आय दोगुना करने के संकल्प के साथ किसानों को मजबूत करने का काम मोदी सरकार कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें