हाईप्रोफाइल सीट भोपाल पर तेज हुआ ट्वीट वार

मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट भोपाल पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह के बीच ट्वीट वार छीड़ गया है. प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह द्वारा किए ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने दिग्विजय सिंह के लिए मां नर्मदा से आशीर्वाद मांगा है, कहीं दिग्विजय मैदान छोड़कर न भाग जाएं.
मध्यप्रदेश में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मैदान में उतरने के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. सोशल मीडिया पर चुनावी रंग दिखाई देने लगा है. एक ओर दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा सिंह के समर्थकों के बीच यह जंग तेज है तो दूसरी ओर दोनों प्रत्याशियों के बीच भी ट्वीट वार छिड़ गया है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार किया है. उन्होंने दिग्विजय सिंह के ट्वीट के जवाब में कहा है कि मैंने भी दिग्विजय सिंह के लिए मां नर्मदा से आशीर्वाद मांगा है कि वो डरकर कहीं मैदान छोड़कर न भाग जाएं, क्योंकि जब आंधी आती है तो लोग घरों में दुबक जाते हैं फिर तो ये तूफान है. बहुत कुछ उजाड़कर लेकर जाने वाली है.
साध्वी प्रज्ञा का ये जवाब दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर आया है. कांग्रेस नेता ट्वीट कर प्रज्ञा ठाकुर का भोपाल आने पर स्वागत किया था. साथ ही लिखा था कि मैं आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा. मैं मां नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूं और नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें. इसी ट्वीट पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और भोपाल से भाजपा प्रत्याशी ने तंज कसा है.
दिग्विज सिंह और साध्वी प्रज्ञा के मैदान में होने से भोपाल सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है. भोपाल सीट पर करीब तीस सालों से भाजपा का कब्जा है. पिछले चुनाव में बीजेपी के आलोक संजर यहां से जीते थे. भाजपा के इस किले को भेदने के लिए कांग्रेस ने इस बार दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है. उनके मुकाबले भाजपा ने भी हिंदुत्व छवि वाली साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारकर मुकाबले में कड़ा बना दिया है.
भावुक भाषण मुश्किल पैदा करेंगे कांग्रेस के लिए
प्रज्ञा के चुनाव मैदान में आने के बाद भोपाल का चुनाव भगवा के मुद्दे का चुनाव हो गया है. साथ ही प्रज्ञा ने कार्यकर्ताओं के बीच भावुक भाषण की शुरुआत भी कर दी है. उनकी रणनीति है कि अब वे जनसभाओं और जनसंपर्क के दौरान भी इसी तरह भावुक भाषणों के जरिए कांग्रेस पर प्रहार करेेंगी. भाजपा जहां भगवा के मुद्दे और हिन्दू आतंकी बताने वाले कांग्रेस नेताओं के बयान को मुद्दा बताकर राष्ट्रवाद के नाम पर मैदान में उतर रही है. वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है. साध्वी प्रज्ञा ने अपने प्रचार की शुरूआत में ही साफ कर दिया कि इस बार भोपाल में चुनाव भगवा और हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. भाजपा साध्वी प्रज्ञा को हिंदुत्व का ब्रांड एम्बेस्डर बनाकर देशभर में इसका सियासी लाभ लेना चाहती है तो साध्वी के भावुक भाषण भोपाल में दिग्विजय सिंह की राह मुश्किल कर सकते है.

मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट भोपाल पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह के बीच ट्वीट वार छीड़ गया है. प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह द्वारा किए ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने दिग्विजय सिंह के लिए मां नर्मदा से आशीर्वाद मांगा है, कहीं दिग्विजय मैदान छोड़कर न भाग जाएं.मध्यप्रदेश में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मैदान में उतरने के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. सोशल मीडिया पर चुनावी रंग दिखाई देने लगा है. एक ओर दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा सिंह के समर्थकों के बीच यह जंग तेज है तो दूसरी ओर दोनों प्रत्याशियों के बीच भी ट्वीट वार छिड़ गया है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार किया है. उन्होंने दिग्विजय सिंह के ट्वीट के जवाब में कहा है कि मैंने भी दिग्विजय सिंह के लिए मां नर्मदा से आशीर्वाद मांगा है कि वो डरकर कहीं मैदान छोड़कर न भाग जाएं, क्योंकि जब आंधी आती है तो लोग घरों में दुबक जाते हैं फिर तो ये तूफान है. बहुत कुछ उजाड़कर लेकर जाने वाली है.
साध्वी प्रज्ञा का ये जवाब दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर आया है. कांग्रेस नेता ट्वीट कर प्रज्ञा ठाकुर का भोपाल आने पर स्वागत किया था. साथ ही लिखा था कि मैं आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा. मैं मां नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूं और नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें. इसी ट्वीट पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और भोपाल से भाजपा प्रत्याशी ने तंज कसा है.
दिग्विज सिंह और साध्वी प्रज्ञा के मैदान में होने से भोपाल सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है. भोपाल सीट पर करीब तीस सालों से भाजपा का कब्जा है. पिछले चुनाव में बीजेपी के आलोक संजर यहां से जीते थे. भाजपा के इस किले को भेदने के लिए कांग्रेस ने इस बार दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है. उनके मुकाबले भाजपा ने भी हिंदुत्व छवि वाली साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारकर मुकाबले में कड़ा बना दिया है.
भावुक भाषण मुश्किल पैदा करेंगे कांग्रेस के लिए
प्रज्ञा के चुनाव मैदान में आने के बाद भोपाल का चुनाव भगवा के मुद्दे का चुनाव हो गया है. साथ ही प्रज्ञा ने कार्यकर्ताओं के बीच भावुक भाषण की शुरुआत भी कर दी है. उनकी रणनीति है कि अब वे जनसभाओं और जनसंपर्क के दौरान भी इसी तरह भावुक भाषणों के जरिए कांग्रेस पर प्रहार करेेंगी. भाजपा जहां भगवा के मुद्दे और हिन्दू आतंकी बताने वाले कांग्रेस नेताओं के बयान को मुद्दा बताकर राष्ट्रवाद के नाम पर मैदान में उतर रही है. वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है. साध्वी प्रज्ञा ने अपने प्रचार की शुरूआत में ही साफ कर दिया कि इस बार भोपाल में चुनाव भगवा और हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. भाजपा साध्वी प्रज्ञा को हिंदुत्व का ब्रांड एम्बेस्डर बनाकर देशभर में इसका सियासी लाभ लेना चाहती है तो साध्वी के भावुक भाषण भोपाल में दिग्विजय सिंह की राह मुश्किल कर सकते है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें