शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

कांग्रेस में प्रत्याशियों के खिलाफ बढ़ता जा रहा है असंतोष

निर्दलीय विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का कर रहे विरोध

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी अंतकर्लह में उलझती नजर आ रही है. कांग्रेस में बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा अब भी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. वहीं सीधी में अजय सिंह को भीतरघात की फिर आशंका हो रही है. इसके अलावा मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से  कांग्रेस में आकर टिकट पाने में सफल रहे कमल मरावी की मुसीबत भी बढ़ रही है.
मध्यप्रदेश में कांग्रेस में भी भाजपा की तरह असंतोष तेजी से पनप रहा है. इस असंतोष को दूर  करने के प्रयास भी किए, मगर विरोध करने वाले मान नहीं रहे हैं. खण्डवा-बुरहानपुर सं
सदीय क्षेत्र से निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के दौरान से ही यादव का विरोध कर रहे थे और स्थानीय को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे थे. उनकी इस मांग का खण्डवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने भी समर्थन किया था. इसके बाद जब यादव को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया तो यह विरोध और तेज हो चला है. निर्दलीय विधायक सहित स्थानीय नेताओं को कांग्रेस नेता मनाने में अब तक असफल रहे हैं. 
यादव के अलावा सीधी से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को भी भीतरघात की आशंका है, इसकी जानकारी भी उन्होंने संगठन को दी है. वे लगातार यह प्रयास कर रहे है कि किसी तरह असंतोष पर काबू पाया जा सके. अजय सिंह के अलावा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भी नाराज चल रहे हैं, राजेन्द्र सिंह सतना से टिकट के दावेदार थे, मगर उनके स्थान पर कांग्रेस ने राजाराम त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है. इसके चलते राजेन्द्र सिंह और उनके समर्थक खफा है और मैदान में नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं मंडला से कांग्रेस ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल मरावी पर दाव खेला है, कमल मरावी का भी मंडला में विरोध तेज हो गया है. यहां पर उनके विरोध में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामने आए हैं. करीब 4 महिला सरपंचों ने तो अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया है. अमरपुर ब्लाक अध्यक्ष रमा देवी और गाड़ासरई ब्लाक अध्यक्ष जयंती मार्को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चली गई हैं. इसके अलावा महिला कांग्रेस जिÞलाध्यक्ष रूपा उरैती भी इस्तीफा दे चुकी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें