रविवार, 14 अप्रैल 2019

भाजपा ने किए तीन प्रत्याशी घोषित, इंदौर, भोपाल पर असमंजस

 खजुराहो में प्रत्याशी का विरोध,पूर्व  विधायक ने दिया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी ने आज तीन और प्रत्याशियों की घोषणा की है. इसमें संघके बी.डी.शर्मा को खजुराहो से प्रत्याशी बनाया गया है. पहले शर्मा को नाम मुरैना से चल रहा था. शर्मा के प्रत्याशी घोषित करते ही उनका विरोध भी तेज हो गया है, पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है.
भाजपा ने आज रविवार  को मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. धार सीट से छतर सिंह दरबार, खजुराहो से विष्णु दत्त शर्मा और रतलाम से विधायक जी.एस. डामोर को टिकट दिया है. तीन नामों की घोषणा के साथ ही भाजपा अब तक 24 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. भोपाल, इंदौर, गुना, विदिशा और सागर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है. भोपाल और इंदौर जैसे सीटों पर तो अब भी संशय बना हुआ है. जबकि गुना, विदिशा और सागर में प्रत्याशियों के नाम तय होने बताया जा रहा है. 
भाजपा द्वारा अब तक 24 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है, जबकि भोपाल, इंदौर, सागर, गुना और विदिशा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा अब तक नहीं की गई है. भोपाल और इंदौर में अब भी संशय बरकरार है. भोपाल से उमा भारती और इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय का नाम की चर्चा है, मगर कैलाश का विरोध लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन कर रही है. वहीं उमा भारती की ओर से भी अब तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं कही गई है.
धार में कटा सांसद सावित्री ठाकुर का टिकट 
धार संसदीय सीट से सावित्री ठाकुर का टिकट काटकर भाजपा ने छतर सिंह दरबार को प्रत्याशी बनाया है. इनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश ग्रेवाल से है. खजुराहो से बीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. उनके पहले भोपाल और फिर मुरैना से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन यहां से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम की घोषणा भाजपा कर चुकी थी. इसके बाद शर्मा विदिशा से टिकट की चाह रखते थे, मगर भाजपा ने आज उनके नाम की घोषणा खजुराहो से की.  संघ की पसंद माने जाने वाले बीडी शर्मा को खजुराहो से उम्मीदवार बना दिया. उनका मुकाबला कविता सिंह से होगा.
भाजपा के पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा
खजुराहो से बी.डी.शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध भी तेज हो गया है. यहां पर बुडवारा कटनी से पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार ने शर्मा का विरोध करते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भेज दिया है. खजुराहो से पूर्व मंत्री ललिता यादव और पन्ना जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय नगाइच ने भी टिकट की दावेदारी की थी, मगर उन्हें भी टिकट न देकर खजुराहो में संघ ने अपनी पसंद के रुप में बी.डी.शर्मा को मैदान में उतारा है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें