बुधवार, 3 अप्रैल 2019

नए मतदाताओं के बीच जाएं कार्यकर्ता

दिग्विजय सिंह ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नए मतदाताओं के बीच जाएं और उन्होंने मतदान के लिए प्र्रेरित करें. नए मतदाताओं ने कांग्रेस सरकार का कार्यकाल नहीं देखा है, उन्हें कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में बताएं.
दिग्विजय सिंह ने भोपाल संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की बैठकें लेना तेज कर दी है. आज राजधानी के नर्मदा भवन में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की हिदायत भी दी. कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अधिक से अधिक समय नए मतदाताओं के बीच दें, उन्हें कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित भी करें. नए मतदाता ने कांग्रेस की सरकार नहीं देखी है, इस वजह उन्हें कांग्रेस सरकारों द्वारा किए कामों की उपलब्धियों को भी बताएं. सिंह ने कहा कि मेरी नर्मदा यात्रा ने मेरे पुराने संबंधों का जीवंत कर दिया है, उसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है.  उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संघर्ष करें. राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा को उन्होंने जुझारु नेता बताया, यहां पर वे शर्मा की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा से भी करने से नहीं हीचके. उन्होंने कहा कि शर्मा की भांति जुझारु बने और संगठन के लिए काम करें, मैदान में डटे रहे.
वार रुम तैयार, जल्द होगा शुरु
राजधानी के मिंटो हाल के समीप एक बिल्डिंग में दिग्विजय सिंह का वार रुम तैयार हो गया है. चुनाव के दौरान यहां पर रणनीति तो बनेगी साथ ही सिंह का पूरा मीडिया सेल भी यहां पर सक्रिय रहेगा. इस वार रुम में यह व्यवस्था की गई कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सके. पूरे चुनाव की मानीटरिंंग यही से किए जाने की व्यवस्था भी इस वार रुम में की गई है. दिग्विजय सिंह खुद वार रुम से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के संपर्क में रहेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें