मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहे अधिकारी

 भाजपा ने की चुनाव आयोग में कांग्रेस की शिकायतें
 भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की शिकायत निर्वाचन आयोग से करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की. एक शिकायत में रतलाम में कांगे्रस नेताओं के इशारे पर अधिकारियों द्वारा काम करने का आरोप लगाया है.
भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रतलाम विधायक चेतन कुमार काश्यप को सहायक रिटर्निग आफिसर द्वारा भेजे गए नोटिस को लेकर शिकायत में कहा कि रतलाम के विधायक चेतन कुमार कश्यप को उनके द्वारा उनके आवास पर स्थित उनके कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित करने पर, धारा 144 के उल्लंघन करने के कारण उन्हे क्यों ना दंडित किया जाए का नोटिस दिया गया, जबकि भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में तथा  दिग्विजय सिंह द्वारा आये दिन होटलों में पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाती है क्योंकि वह सार्वजनिक स्थान ना होने से निर्वाचन अधिकारी संज्ञान नही लेते है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सहायक रिटर्निग आफिसर रतलाम के नोटिस से ऐसा लगता है कांग्रेस पार्टी के इशारे पर यह नोटिस दिया गया है. शिकायत में कहा गया है कि ऐसे अधिकारी जिसकी मानसिकता किसी पार्टी के प्रति है उन्हे तुरंत निर्वाचन कार्य से पृथक रखा जाए. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें