मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

नोट बांटने के माले में दिग्विजय से मांगा जवाब



भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से सीहोर जिला कलेक्टर ने भिखारियों को नोट बांटने के मामले में जवाब मांगा है. सिंह को 9 अप्रैल तक इस मामले में जवाब देना है. 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी बीते दिनों जनसंपर्क करने सीहोर जिले गए थे. इस दौरान वे अपने समर्थकों के साथ   चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन के लिए भी गए थे. यहां उनका मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को नोट बांटने का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिला अध्यक्ष सीताराम यादव ने इस आशय की शिकायत जिला प्रशासन से की. शिकायत में कहा गया कि सिंह ने भिखारियों को नोट बांटकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है.  इस शिकायत पर कल स्थानीय निर्वाचन अधिकारी व सीहोर एसडीएम वरुण अवस्थी ने सिंह को नोटिस जारी कर उसका जवाब मांगा है.
उल्लेखनीय है कि वीडियो में दिग्विजयसिंह को भिखारियों को 20-20 रुपए के नोट बांटते दिखया गया था. इस मामले की जब शिकायत हुई तो सीहोर कलेक्टर गौतम शंकर मिश्रा ने आज मंगलवार को दिग्विजयसिंह को नोटिस भेजा है. कलेक्टर ने सिंह ने 9 अप्रैल तक जवाब मांगा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें