बुधवार, 10 अप्रैल 2019

मायावती करेंगे प्रदेश में 4 बड़ी सभाएं

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती चार बड़ी सभाएं करेंगी. बसपा प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के  साथ चुनाव मैदान में है. 
बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में अब तक 9 प्रत्याशियों की घोषणा की है. वह सपा के साथ गठबंधन कर  26 सीटों पर चुनाव मैदान में उतर रही है. वहीं बालाघाट सीट जो की सपा के खाते में थी, वहां पर बसपा ने सपा प्रत्याशी कंकर मुजारे को बसपा से मैदान में उतार दिया है. यहां पर पहले घोषित किए गए प्रत्याशी के नाम को निरस्त कर दिया है. मुंजारे ने अपना नामांकन फार्म भी भर दिया है.लोकसभा चुनाव में बसपा अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए मायावती की सभाएं कराना चाहती है. बसपा ने अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में सभाएं कराने के लिए लखनऊ में पार्टी नेताओं से संपर्क किया इसके बाद उन्हें मायावती द्वारा सभाओं की अनुमति मिल गई. मायावती ने राज्य के रीवा, सतना, अशोकनगर और भिंड में सभाएं करने की अनुमति दी है. 
 बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम और प्रदेश अध्यक्ष डी.पी. चौधरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय कर ली है. प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है. बसपा को ग्वालियर-चंबल और विंध्य अंचल से ज्यादा उम्मीदें हैं. बसना ने मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, दमोह, रीवा, सीधी और शहडोल लोकसभा सीटों पर विशेष फोकस किया गया हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें