![]() |
| पी.सी. शर्मा |
राजधानी में बीते दिनों कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान मंत्री पी.सी.शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने पर नौकरी का आफर दे दिया था. इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सहित सी-विजिल एप में भी की गई थी. इस मामले की जांच और वीडियो फुटेज देखने के बाद पुष्टि होने पर मंत्री शर्मा को नोटिस भेजा गया है. यह नोटिस कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम पी खाड़े ने भेजा है. शर्मा से एक दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है.
उल्लेखनीय है कि शर्मा ने कार्यकर्ताओं की इस बैठक में कैबिनेट पीसी शर्मा ने 'बूथ जिताओ, नौकरी पाओ' का नारा दिया. उन्होंने इसे समझाते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है. कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबको नौकरियां मिलेंगी. इस मामले की शिकायत भाजपा ने दर्ज कराई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें