
आम आदमी पार्टी से पूर्व सैन्यकर्मियों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों के जुड़ने का सिलसिला जारी है. इसके तहत पार्टी के कार्यालय में एक सादे समारोह में पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य, समाजसेवी राजश्री सिंह और शिक्षाविद अरुणा नंदा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. तीनों शख्सियतों को आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनाने की औपचारिकता पूरी की.
इस अवसर पर अनुमा आचार्य ने कहा कि इस समय देश और प्रदेश एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसमें हम भविष्य के बड़े बदलाव की नींव रख सकते हैं. इस बदलाव के लिए राजनीतिक सक्रियता बेहद जरूरी है. इसीलिए मैंने आम आदमी पार्टी के साथ बदलाव की इस लड़ाई में अपनी भूमिका निर्धारित करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि वे देश की सक्रिय राजनीति में आने वाली सेना की पहली अधिकारी हैं. इससे पहले पुरुष अधिकारी सक्रिय राजनीति में आते रहे हैं, लेकिन किसी महिला अधिकारी की सक्रिय राजनीति में उतरने की यह पहली घटना है. सिंह ने कहा इस मौके पर कहा कि वे लंबे समय से समाज के वंचित तबकों की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं. पिछले कुछ सालों में मध्य प्रदेश में राजनीतिक बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन के लिए जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने तेजी से काम किया है. उससे वे बेहद प्रभावित हैं और आप से जुड़कर समाज की बेहतरी के कामों को बड़े स्तर पर अंजाम देंगी.
नंदा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस वक्त युवाओं और खासकर महिलाओं को व्यवस्था परिवर्तन के लिए सक्रिय राजनीति में आना बहुत जरूरी है. इसमें भी अन्य पार्टियों के बजाय आम आदमी पार्टी युवाओं के सपनों को सही ढ़ंग से उड़ान दे सकती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आम आदमी पार्टी से जुड़कर समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
उल्लेखनीय है कि अनुमा आचार्य ने 25 वर्षों तक प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी नौकरी मिली. इस दौरानजीवनसाथी कमांडर सौरभ भटनागर मिले. वायुसेना में गुणवत्ता पूर्ण और सम्पूर्ण निष्ठा के साथ किये गये कार्यों की प्रशंसा के लिए उन्हें तीन बार पुरस्कार और मेडल्स मिले, जिसमें वर्ष 2008 में वायुसेना अध्यक्ष का मेडल सबसे उल्लेखनीय है. 2008 में महिला दिवस के उपलक्ष्य में बहादुर महिलाओं को हर वर्ष दिया जाने वाला 'गाडफ्रे फिलीप ब्रेवरी अवार्ड भी मिला है. इसी वर्ष 31 मार्च को लीगल राइट्स काउंसिल ने आदर्श महिला के अवार्ड से नवाजा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें