
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ सरकारी धन का उपयोग करने, सुनियोजित षडयंत्र और सरकारी योजना का लाभ पार्टी द्वारा उठाए जाने के मामले में चुनाव आयोग के समक्ष आचार सहिंता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई और इस संदर्भ में तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष की गई शिकायत में कहा है कि मध्य प्रदेश में सरकार ने सुनोयोजित तरीके से सरकारी धन का उपयोग कर भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने का षड्यंत्र किया है. उन्होंने कहा कि 18 सितम्बर को फ्यूचरआॅफएमपी डॉट इन नाम के डोमेन का रजिस्ट्रेशन यूटोपिया कन्सल्टिंग कंपनी के माध्यम से कराया गया. यूटोपिया कन्सल्टिंग वही कंपनी है, जो यह दावा करती है कि वह देश में चुनाव जिताने वाली सबसे सफल कंपनी है. ऐसे में स्पष्ट है कि सरकार ने इस कंपनी को आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर कॉन्ट्रैक्ट दिया था. इसके संदर्भ में संलग्न एक-दो आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को दिए.
अग्रवाल ने कहा कि उपरोक्त से स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश सरकार ने एक सोची समझी साजिश के तहत एक सरकारी अभियान शुरू किया, जिससे उन्होंने सार्वजानिक पैसा लगाकर समृद्ध मध्य प्रदेश की थीम हेशटैग एवं नारे आईडिया में हो दम, तो पूरा करेंगे हम" का भरपूर प्रचार 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक किया और 6 अक्टूबर को आचार संहिता लगते ही इस पूरे अभियान को समृद्ध मध्य प्रदेश का नाम देते हुए हैशटैग समृद्ध एमपी और नारे आईडिया में हो दम, तो पूरा करेंगे हम का भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में उपयोग प्रारंभ कर दिया. यह दोनों अभियान एक ही कंपनी यूटोपिया कन्सल्टिंग चला रही है. स्पष्ट रूप से यह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अपनी शक्ति का भारतीय जनता पार्टी को चुनावी फायदा देने गंभीर षड्यंत्र है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें