मध्यप्रदेश के निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल.कांताराव ने कहा कि संबित पात्रा की प्रेस कांफ्रेंस मामले में जांच के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि तपन भौमिक के वायरल इस्तीफे मामले को भी जांच में लिया जाएगा.
कांताराव ने आज पत्रकारों से चचार् करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 15 वीं विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियों पूरी हो गई है. 28 नवंबर को होने वाला मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. सभी मतदाताओं को पहले से वीवीपेट की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए 9 हजार मजिस्ट्रेट मध्यप्रदेश में काम कर रहे है और 800 चेकिंग पाइंट लगाए गए है. एक परिवार को एक नोट बुक दी जाएगी. आयोग ने राजनीतिक दल की शिकायत के लिए आनलाइन की भी सुविधा की है.
निर्वाचन पदाधिकारी ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि संबित पात्रा की प्रेस कांफे्रंस मामले की जांच की जाएगी, इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि पर्यटन निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक के इस्तीफे के वायरल होने के मामले की भी आयोग जांच करेगा.
बालाघाट, लांजी, परसवाड़ा में सुबह 7 से होगा मतदान
निर्वाचन पदाधिकारी कांताराव ने बताया कि राज्य के बालाघाट, परसवाड़ा और लांजी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरु होगा और दोपहर को 3 बजे वहां समाप्त कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश के 51 जिलों में 8 हजार 795 सेक्टर अधिकारी को आईपीसी की धारा 21 के तहत सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है. इसके अलावा केन्द्र से 198 जनरल आर्ब्जबर, 127 एक्सपेंडिचर आर्ब्जबर, 32 पुलिस आर्ब्जबर और 3 एक्सेसिबलिटी आर्ब्जबर भी चुनाव की निगरानी के लिए 8 नवंबर को प्रदेश पहुंच जाएंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें