शिवराज के खिलाफ सपा ने अर्जुन आर्या को उतारा था मैदान में
मध्यप्रदेश में चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों में घमासान भी मच गया है. कांग्रेस को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झटका देकर शनिवार को छह नामों की घोषणा कर दी थी, उनमें से एक प्रत्याशी अर्जुन आर्य ने अपना टिकट आज वापस लौटा दिया है आर्या को सपा ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां से चुनाव लड़ते आ रहे हैं.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मध्यप्रदेश की कल सोमवार से शुरु हो रही मध्यप्रदेश यात्रा के पहले उन्हें करार झटका सपा द्वारा घोषित उम्मीदवार अर्जुन आर्या ने दिया है. आर्या ने आज अपना टिकट सपा को वापस लौटा दिया. आर्या द्वारा ऐसा किए जाने से सपा को करारा झटका लगा है. आर्या ने चर्चा में बताया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा दिया टिकट ससम्मान लौटा दिया है. उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के साथ कहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं.
उल्लेखनीय है कि आर्या पिछले लंबे समय से बुधनी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे चर्चा में उस वक्त आए जब किसानों की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें पुलिस ने जेल में डाल दिया था. इस बात की जानकारी मिलने पर दिग्विजयसिंह ने सेंट्रल जेल पहुंचकर आर्या से चर्चा की थी. इसके कुछ दिनों बाद उनकी जमानत पर रिहाई हुई थी. हालांकि यह जमानत सपा के उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने कराई थी. मगर आर्या और दिग्विजय सिंह के बीच हुई चर्चा के बाद आर्या के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी.
सूत्रों की माने तो आर्या 12 अक्तूबर को कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं. वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो मर्तबा खातेगांव विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे हैं, मगर उन्हें हार ही मिली है. इस बार उन्होंने बुधनी विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्म भूमि बनाया है. वे यहां लंबे समय से आदिवासियों और किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें