मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

झुग्गी बस्ती में आग से जली झुग्गियां, जनहानि नहीं


राजधानी  के कोलार क्षेत्र की गरीब नगर एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. आग में 5-6 से झुग्गियां जलकर खाक हो गई. हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. नगर निगम की दमकल गाड़ियों ने आग पर तुरंत काबू पाया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोलार के गरीब नगर में आज मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई. आग एक झुग्गी से होते हुए आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई. आग लगने से बस्ती में हड़कंप मच गया और भगदड़ की स्थिति बन गई. जिन झोपड़ों में आग लगी उनमें रहने वाले लोगों को तुरंत बाहर निकालकर रेस्क्यू किया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है. 
 बस्ती वालों ने तुरंत दमकल को सूचना दी. दमकल की गाड़ियों ने भी आग पर तुरंत काबू पाया और आग को फैलने से रोक दिया. हालांकि करीब 5 से 6 झोपड़े आग में जलकर खाक हो गए. बस्ती में आसपास 50 से ज्यादा झोपड़े थे. आग फैलती तो बड़ा हादसा हो जाता. फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें