रविवार, 14 अक्टूबर 2018

भाजपा की सोच में खोट है: कमलनाथ


मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने शाह के लिए मुहैया करवाई गई सुविधाओं को 7 स्टार बताते हुए कहा कि भाजपा अपने आपको चना मुरमुरे वाली पार्टी कहती है और शाह को सेवन स्टार सुविधा दे रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच में खोट है.
उन्होंने कहा कि भाजपा की इस कथनी और करनी में है. भाजपा आने वाले 40 दिनों में बहुत कुछ कहेगी, लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि ये कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं. भाजपा की सोच में खोट है. पिछले 15 साल में प्रदेश की जनता ने इन्हें समझ लिया है,  जिसकी नीयत साफ नहीं हो वो क्या नर्मदा और गंगा को साफ करेंगे. इनके लिए नर्मदा सिर्फ खनन का एक सोर्स है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें