राहुल गांधी ने की जिला अध्यक्षों से फोन पर बात
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्षों से फोन पर बात की. उन्होंने चर्चा के दौरान जिला अध्यक्षों का हौसला बढ़ाया और कुछ जिला अध्यक्षों को हिदायत भी दी.
राहुल गांधी इन दिनों देशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों से फोन पर चर्चा कर रहे हैं. सुबह 10 से 11 बजे के बीच यह चर्चा हो रही है. आज प्रदेश के कुछ जिला अध्यक्षों से राहुल गांधी ने चर्चा की और प्रदेश संगठन के बारे में पूछताछ की. साथ ही चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली. राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान कुछ जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे गुटबाजी से दूर रहें और कार्यकर्ताओं को भी दूर रखें. उन्होंने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करने को कहा. कुछ जिला अध्यक्षों द्वारा दल बदलकर आए नेताओं को टिकट न दिए जाने के मामले में राहुल गांधी सख्त नजर आए. उन्होंने जिला अध्यक्षों को आश्वस्त किया कि वे संगठन की गाइड लाइन पर ही काम कर रहे हैं. पैराशूट से उतरने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिए जाएंगे. वहीं कुछ जिला अध्यक्षों को अनुशासन का पाठ भी उन्होंने पढ़ाया.आज उन्होंने इंदौर के अलावा मुरैना, छतरपुर, मंडला,टीकमगढ़ सहित अन्य जिलों के जिला अध्यक्षों से चर्चा की. राहुल गांधी शुक्रवार को भी चर्चा का क्रम जारी रखेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें