रविवार, 14 अक्टूबर 2018

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक मिश्रा


कटनी के पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. एस्ट्रोसिटी एक्ट के विरोध के चलते उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था. मिश्रा पूर्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. यह उनकी घर वापसी मानी जा रही है.
कटनी के पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कांग्रेस में अपनी घर वापसी की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है. हाल ही में उन्होंने एस्ट्रोसिटी एक्ट के विरोध और कटनी के विकास पर ध्यान नहीं देने की वजह से भाजपा से इस्तीफा दिया था.  मिश्रा पहले भी कांग्रेस में थे और उन्होंने 2014 में भाजपा की सदस्यता ली थी और कांग्रेस के टिकट पर ही विधायक बने थे. मिश्रा ने जिले में विकासकार्यों में लगातार हो रही लापरवाही का पार्टी पर आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था. उन्होंने कहा था कि सरकार विकास के लिए प्रतिबध्द नहीं है. अगर शिकायत की जाती है या फिर किसी काम में लापरवाही को लेकर सरकार को पत्र लिखा जाता है तो उसका कोई जवाब नहीं मिलता.  इन सब बातों से असंतुष्ट होकर पार्टी छोड़ रहा हूं. इस्तीफे के बाद से ही उनके कांग्रेस में जाने की चचार्ओं जोरों पर थी. हालांकि उन्होंने कांग्रेस में जाने के संकेत दिए थे.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें