मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

दिग्विजय का दर्द या फिर अपनों पर तंज

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा दर्द हमने नहीं उनके अपनों ने दिया

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो कह रहे  हैं कि मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, इसलिए मेरा काम सिर्फ इनता है कि मैं कोई सभा या भाषण नहीं दूंगा. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासत गर्मा गईऔर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिग्वियज सिंह के दर्द में शामिल हुए और कहा कि यह दर्द हमने नहीं उनके अपनों ने दिया है. सिंह के इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह उनका दर्द है या फिर उनके द्वारा पार्टी पर कसा गया तंज.
कांग्रेस में चाणक्य की भूमिका में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल होते ही वे फिर चर्चा में आ गए हैं. यह वीडियो कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल निवास का बताया जा रहा है. सिंह जब उनके निवास पर पहुंचे थे तो कुछ दावेदारों से चर्चा करते हुए वे यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, इसलिए मेरा काम सिर्फ इतना है कि मैं कोई सभा या भाषण नहीं दूंगा. सिंह यह भी सिंह का यह वीडियो उनका दर्द है या फिर पार्टी पर कसा हुआ तंज इस बात को कोई समझ नहीं पा रहा है. जानकारों की माने तो इन दिनों राहुल गांधी ग्वालियर-चंबल अंचल के प्रवास पर हैं, और सिंह को उनके कार्यक्रमों से दूर रखा गया है. इसके पूर्व भी कई अवसरों पर सिंह को बड़े कार्यक्रमों से दूर रखा गया है. इतना ही नहीं बीते माह जब राहुल गांधी का भोपाल आगमन हुआ तब उनके काटआउट को लेकर भी विवाद उठा था. माना जा रहा है कि सिंह द्वारा इसे लेकर पार्टी पर तंज कसा गया है. 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 2003 से मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान सिंह को ही निशाने पर रखती आई है, जिसके चलते कांगे्रस इस बार सिंह को मुख्य रोल में नहीं रखना चाह रही थी, जिसके चलते सिंह पर्दे के पीछे रहकर कांग्रेस को मजबूत करने और जीत दिलाने का काम कर रहे हैं, मगर वे कहीं न कहीं अपनी उपेक्षा से आहत भी नजर आ रहे हैं.
कांग्रेस अपने नेता की इज्जत तो करे
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के वायरल वीडियो पर अब सियासत होने लगी है. एक तरफ जहां वीडियो पर कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है वही दूसरी तरफ सत्ता पक्ष भाजपा इसको लेकर हमदर्दी दिखाने में लगी हुई है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज ने उनके छलके दर्द को लेकर बड़ा बयान दिया है.  मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस से उन्हें इज्जत देने की बात कही है. साथ ही उन्होंने अचानक छलके दर्द के पीछे कांग्रेस पर ही आरोप लगाए है.  मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि ये दर्द हमने नहीं उनके अपनों ने दिया है. अपने ही नेता की कांग्रेस ऐसी दुर्दशा करेगी ऐसा सोचा नही था. शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ना दिग्गी के पोस्टर छाप रही है और ना ही बैनर और ना ही उनके भाषण हो रहे. कम से कम अपने नेता की तो इज्जत कर कांग्रेस को तवज्जो देनी चाहिए.  यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले कई भाषणों में शिवराज खुद उन्हें मिस्टर बंटाधार बता चुके है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें