पार्टी के सभी प्रवक्ता, मीडिया पैनालिस्ट और मीडिया प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र और प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं.
यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी के प्रवक्ताओं, मीडिया पैनालिस्ट और संभागीय मीडिया प्रभारियों की बैठक में कही. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं, पैनालिस्ट और संभागीय मीडिया प्रभारियों की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय, दीनदयाल परिसर में आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी दलों के पास मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के विकल्प के रूप में कोई नेता नहीं है. प्रदेश की जनता भी मुख्यमंत्री को पसंद कर रही है. ऐसे उत्साहजनक वातावरण में अबकी बार दो सौ पार के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी के प्रवक्ता, पैनालिस्ट और मीडिया प्रभारी पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करें तथा जनता को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें. पात्रा ने बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों को कुशल एवं प्रभावी जनसंचार के सुझाव भी दिए.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें