भाजपा भोपाल में और कांग्रेस नेता दिल्ली में हैं सक्रिय
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के नेता इन दिनों कमरा बंद बैठकों में सक्रिय हो गए हैं. भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और चुनाव दृष्टिपत्र समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री को भाजपा कार्यालय में देख टिकट के दावेदारों ने उन्हें भी घेर लिया.
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव के लिए चल रही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जुटे हुए हैं. कांग्रेस नेता लंबे समय से दिल्ली में नामों पर मंथन कर रहे हैं, तो भाजपा नेता राजधानी भोपाल में केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में लगातार बैठकें कर रहे हैं. भाजपा की बैठकों में आज से ज्यादा सक्रियता दिखाई दी. जनआशीर्वाद यात्रा के समाप्त करने के बाद अब खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन बैठकों में शामिल होने लगे. आज उन्होंने चुनाव अभियान समिति के अलावा दृष्टिपत्र समिति की बैठकों में हिस्सा लिया. मुख्यममंत्री जब भाजपा कार्यालय पहुंचे तो भी टिकट के दावेदारों से घिरे नजर आए. मुख्यमंत्री ने सभी से उनकी बात सुनी और कहा कि जो निर्णय समिति लेगी उसे सभी को मान्य करना होगा.
विधायक का विरोध करने पहुंचे लोग
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गालाल विजय का विरोध करने के लिए लोग पहुंचे थे. श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के महावीर सिंह सिसोदिया के समर्थन में भाजपा कार्यालय में नारेबाजी करते नजर आए. उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर कहा कि इस बार दुर्गालाल विजय को टिकट न दिए जाए, बल्कि क्षेत्र से वे सिसोदिया को उम्मीदवार के रुप में देखना चाहते हैं. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विजय ने विधायक रहते हुए नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को हरवाया है.
प्रियंका धरने में शामिल हुई तो सांबित बैठकें करते रहे
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया सेल में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही राष्ट्रीय नेताओं को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंप दी है. भाजपा की ओर से संबित पात्रा दो दिनों से राजधानी में मीडिया सेल की टीम के साथ बैठकें कर उन्हें टिप्स दे रहे हैं. वे मीडिया टीम को बार-बार आक्रामक होने की बात कह रहे हैं. वहीं कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी भी इन दिनों भोपाल में डेरा डाले हुए हैं. वे आज सीबीआई आफिस के सामने प्रदर्शन में शामिल हुई और धरने पर भी बैठीं. प्रियंका महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल प्रदर्शन करते हुए सीबीआई कार्यालय पहुंची थी.
अब जनादेश यात्रा निकालेंगे शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा को बीच में रोकने के बाद भाजपा ने फैसला लिया है कि अब शिवराज सिंह चौहान जनादेश यात्रा पर निकलें. उनकी यह यात्रा 31 अक्तूबर से भोजपुर से शुरू होगी. इस बात की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दी है. झा ने कहा है कि वोट के लिए मुख्यमंत्री अब जनादेश यात्रा निकालेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज आम लोगों के बीच अब जनादेश लेने जाएंगे. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल रहेंगें, जिस तरह से जनआशीर्वाद यात्रा में रहें. इस यात्रा के माध्यम से फिर मुख्यमंत्री जनता से सीधा रुबरु होंगे और जनादेश लेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें