शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


राजधानी में एक रिटायर्ड कर्नल के घर पर केयर टेकर का काम करने वाली महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
परवलिया पुलिस के अनुसार विनिता बंसल पति सुरेश बंसल  मूलत: उदयपुरा गंजबासौदा की निवासी थी और घरों में सफाई कार्य करती थी. उसका पति मिस्त्री है. यहां दोनों रक्षा बिहार कालानी में एक रिटायर्ड कर्नल के घर में बतौर केयरटेकर रहते हैं.  विनिता की शादी 6 साल पहले हुई थी. उसकी पांच साल की एक बच्ची है. विनिता ने अपने घर में फांसी लगा ली. उसके पति सुरेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उन्हें होशंगाबाद में रहने वाले रिश्तेदार के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था. पत्नी ने उसे बताया कि जिन घरों में वह काम करती है, उन्हें नहीं बताया है और अगले दिन चलने को कहा. मंगलवार को पति अपने काम निपटाने के बाद घर लौटा, उसने कहा की आज चलना है. पत्नी ने दोबारा कहा की मालकिन को जाने की बात नहीं बताई है. अचानक जाने पर वह नाराज होंगी. इसी बात के लेकर दोनों में विवाद हो गया. पति ने कहा की पहले सही बता रखा तो क्यों नहीं जानकारी दी. इस पर महिला ने उससे अकेले जाने के लिए कह दिया.इस पर नाराज पति अकेला ही होशंगबाद  चला गया. वहां से लौटने के बाद उसने पत्नी से कुछ नहीं कहा. सब समान्य चलता रहा. इसके बाद गुरुवार को महिला ने बच्चे को हर रोज की तरह स्कूल छोड़ा, उसने किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं किया और दोपहर में फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान लिए जाना बाकी है.
किशोरी लापता, अपहरण की आशंका
राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार रचना नगर निवासी कमल बंसल की पुत्री आरती बंसल बुधवार की सुबह से घर से लापता है. आरती को परिजनों ने पहले तो परिचितों एवं परिजनों के अलावा उसके दोस्तों के यहां खोजा, मगर उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद गोविंदपुरा थाने जाकर पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. कमल बंसल ने पुत्री के अपहरण होने की आशंका जताई है. पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें