राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार उतारेंगे मैदान में
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस के बाद अब भाजपा को झटका लगा है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाह ने राज्य में करीब 70 से ज्यादा स्थानों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है. कुशवाह के इस फैसले से भाजपा नेता चिंतित हुए हैं.
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार गठबंधन को लेकर राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा दोनों को लगातार झटके लगे रहे हैं. कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी के मायावती ने पहले झटका दिया और प्रदेश में 230 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने का फैसला लिया. कांग्रेस के बाद अब भाजपा को केन्द्र में उसके घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने झटका दिया है. लोक समता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा के साथ गठबंधन के सहारे कुछ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा शुरु हुई थी. इस चर्चा के तहत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच फैसला नहीं हुआ और इसके बाद उपेन्द्र कुशवाह ने यह फैसला किया कि वे अपने दल के उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ाएंगे. इसके तहत उन्होंने मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख डा. राजकुमार सिंह कुशवाह कर दिया.
डा. राजकुमार सिंह कुशवाह ने बताया कि राज्य में 56 स्थानों पर तो दल के प्रत्याशियों को उतारने का फैसला किया जा चुका है. इसके अलावा और भी एक दर्जन से ज्यादा नेताओं को मैदान में उतारने के लिए तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कुशवाह समाज के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, वहां पर हम अपने प्रत्याशी उतारेंगे. डा. कुशवाह ने बताया कि प्रदेश में उनके उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी. डा. सिंह ने बताया कि भाजपा से राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिन विधानसभा सीटों पर कुशवाह समाज के मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं, वहां पर उम्मीदवार मैदान में उतारने के लिए गठबंधन की बात कही थी, मगर यह गठबंधन जब नहीं हुआ तो हमने तय किया कि हम अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे. उन्होंने बताया कि वे स्वयं मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे.
इन नामों पर बनी सहमति
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची में मेहगांव से डा. राजकिशोर कुशवाह मेहगांव से, अटेर से सुरेश सिंह कुशवाह, मुन्नालाल बघेल, राकेश नरवरिया, गोहद से रणवीर सिंह परिहार, धर्मेंद्र पचौरी, भिंड से सोनू सिंह राजावत, जसवंत सिंह बघेल, रामहेत सिंह बघेल, लहार से अतुल शास्त्री, जितेंद्र सिंह चौहान के नामों के पैनल तैयारी किए गए हैं. इसके अलावा ग्वालियर, विदिशा, दतिया, शिवपुरी, गुना, भोपाल, नरसिंहपुर, राजगढ़, होशंगाबाद, मंडला, डिंडोरी, सागर, उज्जैन, रायसेन, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सीधी, निवाड़ी, मुरैना, दमोह, अशोक नगर, शाजापुर जिले की विधान सभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें