राजधानी में आम आदमी पार्टी के दो प्रचार वाहनों पर आज पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर दी. पकड़े एक वाहन के चालक से मिले दस्तावेज के आधार पर वाहन विदिशा का है और उसे प्रचार की जो परमिशन है वह दिल्ली की है.
अशोका गार्डन पुलिस ने आम आदमी पार्टी के लिए बिना अनुमति के प्रचार कर रहे दो 407 वाहन चालकों पर शासन के आदेश की अवहेलना की कार्रवाई की है. वहीं एक वाहन चालक द्वारा किया गया बड़ा फजीर्वाड़ा भी उजागर हुआ है. जिसके खिलाफ पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की तैयारी में है. पुलिस के अनुसार दोपहर आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे दो वाहनों को पकड़ा गया था. दोनों टाटा 407 वाहन में लाउड स्पीकर लगाकर पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे. फिलहाल मामले में वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. एक वाहन को नईम अली जबकि दूसरे को अर्जुन सिंह चला रहा था. अर्जुन ने एक परमिशन की कॉपी दिखाई है. उक्त वाहन को प्रचार करने की परमिशन दिल्ली के लिए है और गाड़ी विदिशा नंबर पर है. इस मामले की जांच कराई जा रही है. दोनों वाहन आप से नरेला विधानसभा के प्रत्याशी रेहान जाफरी के होर्डिंग लगाकर चलाई जा रही थीं.
कांगे्रस नेता गोयल के खिलाफ संपत्ति विरुपण का मामला
हबीबगंज पुलिस ने कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के खिलाफ सम्पत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है. यह प्रकरण नगर निगम के अधिकारी द्वारा दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल की पूजा-पाठ नाम से अगरबत्ती बनाने का कारखाना है. सात नंबर स्टाप से लेकर दस नंबर स्टाप पर तक इस अगरबत्ती के प्रचार-प्रसार के लिए खंभों पर दर्जनों पोस्टर लगाए गए थे. नगर निगम के जोनल अधिकारी ने इन सारे पोस्टरों को निकलवा कर हबीबगंज थाने के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने करीब पचास पोस्टर जब्त किए हैं. बाद में जोनल अधिकारी वर्मा की रिपोर्ट पर गोविंद गोयल के खिलाफ सम्पत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें