बुधवार, 17 अक्टूबर 2018

विधायक ने आयोग से मांगी शस्त्र पूजन की अनुमति

भाजपा के विधायक ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि उन्हें दशहरे पर्व पर शस्त्र पूजा करना है, उसकी अनुमति दी जाए. आचार संहिता लगने के चलते विधायक का शस्त्र जमा करा लिया गया है.
मध्यप्रदेश के मंदसौर के भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शस्त्र पूजन करने की अनुमति देने की मांग की है. विधायक ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि  दशहरा के मौके पर होने वाली शस्त्र पूजा के महत्व को समझते हुए परंपरा को जारी रखने के लिए शस्त्रों की पूजा के लिए मंजूरी उन्हें दी जाए.  गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. छह अक्टूबर को तारीखों के ऐलान होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है. आचार संहिता के चलते इस बार कई लोग शस्त्र पूजन से वंचित रह जाएंगे. लोगों से शस्त्र जमा करा लिए गए हैं, जिसके चलते अब लोग परेशान हो रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें