बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार


राजधानी में पुलिस ने चार युवकों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है. युवकों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं.
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि विज्ञानभवन के पास पांच युवक बैठक कर डकैती की योजना बना रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर पहुंची. टीम ने वहां पर पहुंचकर 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम राजेन्द्र पिता मोहन राव, सोनू गोनकर पिता कालूराम, राजेश मेहरा पिता प्रताप और दुर्गेश पिता जगन्नाथ हैं. बताया जाता है कि पांचवा बदमाश बंटी वहां से भाग गया था. पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से तीन बाइक बरामद की गई है. इसके अलावा चाकू, छूरी भी बरामद किए गए हैं. पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि हिल्स न्यू होटल में डकैती की योजना बना रहे थे. ये आपस में बात कर रहे थे कि कब और किस वक्त डकैती की वारदात को अंजाम दिया जाए. पुलिस को पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनकी मंशा था कि ये होटल में जाते और जब ग्राहकों की संख्या कम होती उस वक्त वारदात को अंजाम देते.
युवक पर किया चाकू से हमला
राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है. पुलिस के अनुसार संजय और उसके दो साथी बीती रात को रौनक ढाबा बायपास रोड पर खड़े हिम्मत सिंह के पास पहुंचे. तीनों ने मिलकर हिम्मत सिंह से पहले विवाद किया. पुलिस के अनुसार यह विवाद पुरानी रंजिश को लेकर शुरु हुआ. इस दौरान बात कुछ ज्यादा बढ़ी और संजय एवं उसके साथियों ने हिम्मत पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद वे भाग गए. बाद में लोगों ने हिम्मत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.आरोपी फरार हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें