बसपा प्रमुख मायावती भी बड़े शहरों में करेगी सभा
मध्यप्रदेश विधानसभा के 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा और बहुजन समाज पार्टी ने बड़े नेताओं की सभाओं को कराने की तैयारी तेज कर दी है. इस तैयारी के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर के बाद से प्रदेश में सक्रिय होंगे. वहीं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती नवंबर के दूसरे पखवाड़े से अपनी सक्रियता दिखाएगी. भाजपा मोदी की हर संभाग में सभाएं करान चाहती है, वहीं बसपा ने राज्य के अपने प्रभाव वाले क्षेत्र के बड़े शहरों में मायावती की सभा कराने का फैसला लिया है.
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के लिए चल रहे मंथन के बीच अब भाजपा और बहुजन समाज पार्टी ने बड़े नेताओं की सभाओं के लिए तैयारी करनी शुरु कर दी है. भाजपा के पदाधिकारियों की हुई बैठक में यह तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदेश में सभाएं हर संभाग में कराई जाएं. संभागों से आए पदाधिकारियों के साथ हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह तय किया गया कि सभाओं के लिए ऐसे स्थल का चुनाव किया जाए ,जहां पर चारों ओर से लोग पहुंच सकें. ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे, इस तरह के मैदान की व्यवस्था की जाए. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में 10 सभाएं कराने का फैसला किया गया. इन सभाओं के तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि हर संभाग के विधानसभा क्षेत्र को उन सभाओं के तहत कवर किया जाए, जिससे हर विधानसभा क्षेत्र में संदेश भी जाए और सभा में भीड़ भी उमड़े. बैठक में फैसला लिया गया कि मोदी की सभाओं के लिए खासतौर से स्थान ऐसा हो, जहां भाजपा तुलनात्मक रूप से कमजोर हो. इससे पार्टी के प्रत्याशी को फायदा भी मिल सके. बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रीय नेताओं की सभा से जुड़े काम की जिम्मेदारी प्रभात झा और कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी. चुनाव प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग कई काम भी नेताओं के बीच बांटे गए.
मायावती भी आधा दर्जन से ज्यादा लेंगी सभाएं
बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश इकाई ने भी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की सभाएं कराने के लिए मंथन किया है. बसपा ने राज्य के विंध्य, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल अंचल में मायावती की सभाएं कराने का निर्णय लिया है. इसके अलावा एक बड़ी सभा राजधानी भोपाल में भी कराने की रणनीति बसपा ने बनाई है. मध्यप्रदेश इकाई द्वारा भेजे प्रस्ताव पर अभी मायावती ने प्रचार के लिए तारीख तो तय नहीं की है, मगर माना जा रहा है कि नवंबर के दूसरे माह में मायावती की प्रदेश में सभाएं होंगी. मायावती की सभाएं अपने प्रभाव वाले अंचलों के बड़े शहरों में कराने की तैयारी बसपा ने की है. फिलहाल माना जा रहा है कि भोपाल, सतना, रीवा के अलावा ग्वालियर में मायावती की सभाएं होना तय है. बसपा चाहती है कि आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर मायावती की सभाएं हो.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें