मध्यप्रदेश में कांगे्रस की शिकायत के बाद भिंड के कलेक्टर आशीष कुमार का तबादला कर दिया गया. यह तबादल चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया. कुमार के स्थान पर आईएएस अधिकारी धनराज एस. को भिंड का कलेक्टर बनाया गया है.
राज्य सरकार ने रविवार को आदेश जारी कर भिंड के जिलाधिकारी आशीष कुमार का तबादला कर दिया है. उनके स्थान पर 2009 बैच के ही आईएएस अधिकारी धनराजू एस. को भिंड का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.
उल्लेखनीय है कि भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने चुनाव आयोग को कलेक्टर को लेकर शिकायत की थी. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि भिंड के जिलाधिकारी आशीष कुमार द्वारा असामाजिक तत्वों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से रेत की खदान आवंटित की गई हैंै. इन अवैध खदानों से भिंड जिले के सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश में 150 से अधिक ट्रक रेत भेजा गया है. इसके अलावा, जिले में कई जगहों से गोलियां चलने की सूचना मिलने के बावजूद वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि इसके अलावा, जिलाधिकारी ने कांग्रेस के विरोध के वाबजूद उत्तरप्रदेश के कुछ लोगों को मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मतदाता सूची में शामिल किया था. सिंह ने हाल ही में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ पी रावत, मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी एल कांता राव एवं प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह से मुलाकात कर भिंड के जिलाधिकारी के खिलाफ इस संबंध में शिकायत की थी और उन्हें पद से हटाने की मांग की थी. यहां उल्लेखनीय है कि भिंड को संवेदनशील जिला माना जाता है. इसे लेकर आयोग भी सजग है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें