मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने आज दूसरी सूची जारी कर दी है. जबकि समाजवादी पार्टी ने तीसरी सूची जारी की है.
बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी की सूची में सुमावली से मानवेन्द्र सिंह सिकरवार, गुन्नौर से जीवनलाल सिद्धार्थ, नेपानगर से अशोक मार्को, मऊगंज से मृगेन्द्र सिंह, त्योंथर से गीता राजमणि मांझी, गुढ़ से मुनिराज पटेल, अलीराजपुर से भदिया सिंह डाबर, चित्रकूट से रावेन्द्र सिंह पटवारी, टिमरनी से भागीरथ इवने, सतना से पुष्कर सिंह तोमर, बड़वानी से सुमेर सिंह बडोले, झाबुआ से बालूसिंह निनामा, मेहगांव से कौशल तिवारी, कोलारस से अशोक शर्मा, शिवपुरी से मोहम्मद इरशाद राइन, लखनादौन से जलसो उइके, पोहरी से कैलाश कुशवाह, सिंगरौली से सुरेश सहवाल, देवसर से शिवशंकर प्रसाद साकेत, ग्वालियर ग्रामीण से रामअवतार सिंह गुर्जर, डबरा से पी.एस. मंडलोई, मानपुर से रेखा कौल, जबलपुर केंटोमेंट से राजेश सिंह, पनागर से जवाहर अहिरवार, बैरसिया से अनीता अहिरवार, श्योपुर से तुलसी नारायण मीणा और भैंसदेही से नर्मदी वाई उइके को प्रत्याशी बनाया है.
सपा ने घोषित किए सात प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी करते हुए राजगुरु यादव को जिला शिवपुरी की पोहरी , बच्छ राज सिंह यादव को जिला गुना की बमोरी, रामनिवास उरमलिया को जिला सतना की मैहर ,पंडित बी के बौहरे जिला भिंड की अटेर, रति भान सिंह यादव को जिला अशोकनगर की मुंगावली, नरेन्द्र प्रताप सिंह को जिला सीधी की सिहावल, डॉ शिशुपाल सिंह यादव को जिला टीकमगढ़ की पृथ्वीपुर, प्रहलाद सिंह लोधी को जिला पन्ना की पवई, शिखा सिंह को जिला सिंगरौली की सिंगरौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है .
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें