गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सें में दिखाई देगा तूफान तितली का असर

 राजधानी छोड़ कुछ जिलों में हो सकती है बारिश, कहीं पर बूंदा-बांदी के आसार

मध्यप्रदेश के मौसम में फिर बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं. तितली तूफान के चलते यह बदलाव दिखाई देगा. राजधानी में इसका असर नहीं होगा, मगर पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में इसका असर दिखाई देगा. कहीं पर बारिश हो सकती है तो कहीं पर गरज और चमक के साथ बूंदा-बांदी भी होने के आसार हैं.
मध्यप्रदेश में एक बार फिर आफत मडरानी शुरू हो गई है. दरअसल बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान तितली का असर मध्यप्रदेश में भी होगा. प्रदेश में इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी क्षेत्र में होने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद इसका काफी असर राजधानी भोपाल के मौसम पर भी पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार  बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान तितली के चलते प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन पूर्व मध्यप्रदेश में इस तूफान के कारण कुछ जिलों में बारिश होने के भी आसार है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 'तितली' मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते खासतौर से पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं. प्रदेश में करीब 36 घंटे तक इसका असर रहेगा. वहीं इसके चलते कई जिलों में तापमान गिरेगा. मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के कारण आगामी दिनों में मध्यप्रदेश के बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिवनी और सिंगरौली जिलों के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल में भी मौसम के बदलाव के रूप में इसका असर देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार के बाद प्रदेश का मौसम साफ होगा. इस दौरान अगर उत्तरी हवा चली तो प्रदेश में ठंडक का अहसास होगा. राजधानी भोपाल में बारिश होने की संभावना नहीं है, मगर लोकल लेबर पर मौसम में परिवर्तन हुआ तो बूंदा-बांदी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का तापमान इन दिनों बढ़ा हुआ है, इस तापमान में कमी आने के आसार हैं.  राजधानी में आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं. ऐसे में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री  तक ऊपर जा सकता है.     मौसम विभाग के अनुसार तूफान के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में 145 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
दो से तीन दिन तक रहेगा असर
मौसम के जानकार शर्मा के अनुसार तितली तूफान का असर अगले कुछ दिनों तक रहने की संभावना है. ओडिशा के तट से टकराने के बाद से तूफान 145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है, लेकिन तूफान छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश की तरफ से उत्तरप्रदेश जाएगा.  ऐसे में पूर्वी उत्तरप्रदेश के मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिलगा. मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक तूफान के चलते आसमान में बादल छा सकते हैं और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें