भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर चल रही बैठकों के दौरान प्रदेश कार्यालय में पर दावेदारों द्वारा किए जाने वाला हंगामा आज रविवार को भी जारी रहा. चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी दावेदारों द्वारा की गई नारेबाजी का सामना करना पड़ा.
प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की आज बैठक थी. इस बैठक में शामिल होने के लिए दोपहर बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो दावेदारों ने हंगामा करना शुरु कर दिया. सुरखी और बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं द्वारा यह हंगामा किया गया. सुरखी से आए कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान विधायक पारुल साहू को टिकट दिए जाने की मांग की. कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के पुत्र इस क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. अगर पारुल को टिकट नहीं दिया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा दे देंगे. वहीं छतरपुर जिले के बड़ामलहरा से आए कार्यकर्ताओं ने रेखा यादव का विरोध किया. रेखा यादव वर्तमान में विधायक है, कार्यकर्ताओं का कहना था कि रेखा यादव बाहरी है, उन्हें इस बार क्षेत्रीय प्रत्याशी चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें