
राजधानी में आज हबीबगंज स्थित वीर सावरकर ब्रिज के समीप चलती लाल बस में आग लग गई. बस में जब आग लगी उस वक्त 60 से अधिक यात्री सवार थे. आग को देख अफरा-तफरी म गई. किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है.
मिसरोद से गांधी नगर के बीच चलने वाली लाल बस में आज सुबह वीर सावरकर ब्रिज के समीप अचानक आग लग गई. आग इंजन के पास की वायरिंग में शार्ट-सर्किट होेने के कारण लगी थी. धुआं निकलते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और बस रुकते ही एक-एक कर सभी यात्री उतर कर अपनी जान बचाकर भागे. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा आग पर काबू पाया.
फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता
राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में आमनगर बावड़िया कला निवासी एक नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली. पुलिस के अनुसार पति महेन्द्र सिंह जब घर पहुंचा तो उसने पत्नी लक्ष्मी देवी को फंदे पर लटका देखा और पड़ौसियों की मदद से उसे नीचे उतारा. इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, मगर चिकित्सकों ने लक्ष्मीदेवी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार अभी यह कारण पता नहीं चला कि विवाहिता ने आत्महत्या किन कारणों से की है.
डिवाइडर से टकराई बाइक, पुलिसकर्मी की मौत
राजधानी के पालीटेक्निक काजेल के समीप आज सुबह आरक्षक हरीश यादव अपनी बाइक से जा रहा था, तभी बाइक डिवाइडर से जा टकराई. घटना में गंभीर रुप से घायल हुए आरक्षक हरीश यादव को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, मगर इलाज के दौरान आरक्षक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार आरक्षक के दोस्त को चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है.
सूने आवास से चोरी
राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में राधाकुंंज निवासी शांति विश्वकर्मा निजी अस्पताल में नौकरी करती हैं. वे नौकरी पर गई थी, इस दौरान चोर उनके घर घुसे और जेवर एवं नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें