मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

पुलिस महानिदेशक अवकाश पर, आयोग करेगा प्रभारी के नाम का चयन


मध्यप्रदेश के पुलिस अधीक्षक ऋषि कुमार शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ गई,  जिसके चलते उन्हें दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डाक्टरों द्वारा  बायपास सर्जरी कराने की सलाह के बाद वे इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए. शुक्ला ने छह सप्ताह का अवकाश लिया है, अब वे चुनाव के बाद ही पदभार ग्रहण करेंगे. शुक्ला के स्थान पर कौन प्रभारी पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसका निर्वाचन आयोग लेगा.
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. दो दिन पहले सीने में हुए तेज दर्द  की शिकायत के बाद डाक्टरों ने उन्हें बायपास सर्जरी की सलाह दी है. इलाज के लिए आज उन्हें मुंबई के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.  वही स्वास्थ्यगत कारणों के कारण के चलते वे अब 6 सप्ताह ( 16 अक्तूबर से 30 नवंबर) के अवकाश पर चले गए है, इस बात की जानकारी गृह विभाग को दे दी गई है. उधर, विधानसभा चुनाव के कारण शुक्ला के स्थान पर पुलिस महानिदेशक का प्रभार देने के लिए गृह विभाग ने चुनाव आयोग को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा है. सरकार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के तौर पर तीन नामों का पैनल आयोग को भेजेगी, इन नामों में वी.के सिंह, मैथलीशरण गुप्ता और संजय चौधरी का नाम है.
 वीके सिंह इस समय अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, गुप्त विशेष महानिदेशक पुलिस सुधार और चौधरी डीजी जेल हैं, जबकि शुक्ला के 1983 बैच की एकमात्र अधिकारी रीना मित्रा इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.  तीनों ही भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के अफसर हैं. इस बैच में मैरिट में होने के नाते वीके सिंह को कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने की ज्यादा संभावनाएं हैं. आखिरी फैसला चुनाव आयोग ही करेगा कि उनकी अनुपस्थिति में प्रभारी पुलिस महानिदेशक कौन होगा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें