अब तक 172 नामों की कर दी घोषणा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की 11 वीं सूची जारी की. इस सूची में 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए. इससे पहले पार्टी 148 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी थी. 11वीं सूची के 24 प्रत्याशियों के साथ घोषित प्रत्याशियों की संख्या 172 हो गई है.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि शेष सीटों पर इसी सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी और आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़कर आम आदमी का राज स्थापित करेगी. गौरतलब है कि आप ने भोपाल में 26 जून को पहली सूची जारी कर दी थी.पार्टी के पूर्व में घोषित सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और उन्हें लगातार जनता का प्यार मिल रहा है.
प्रत्याशियों की घोषणा के अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से समान रूप से दुखी है और अब विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने की तैयारी कर चुकी है. उन्होंने बताया कि अभी तक घोषित किए गए सभी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर जमीनी काम कर रहे हैं. हमारा डोर टू डोर कैंपेन जनता के बीच पैठ बना चुका है और जिस मोहल्लों-गांवों में हमारे प्रत्याशी जा रहे हैं, वहां के लोग खुद सामने आकर डोर टू डोर कैंपेन से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के प्रति आम जनता में बेहद गुस्सा है.भाजपा के राज में महज चंद बड़े उद्योगपतियों की खुशहाली आई है, आम जनता रोटी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है.उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लूट और भ्रष्टाचार की सरकार को उखाड़कर आम आदमी का राज स्थापित करेगी.गौरतलब है कि आप के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
इन्हें बनाया प्रत्याशी
अनूपपुर से गोविंद सिंह, देवरी से राजेन्द्र जैन, सिवनी मालवा से राजश्री सिंह, राजनगर से अजय मिश्रा, चंदला से कामता प्रसाद कोरी, भोजपुर से अर्पित श्रीवास्तव, घोड़ाडोंगरी सुनील वरकड़े, आष्टा से ओमकार सिंह रणकौशल, राजपुर से उमराव सिंह बघेल, शाहपुरा से अमर सिंह मार्को, पन्ना से प्रेमलाल अहिरवार, घटिया से नारायण प्रसाद बोधाना, खिलचीपुर से बाबू अली खान, गाडरवारा से रीना लमानिया , बड़नगर से गोपाल पांचाल, राघोगढ़ से रूप सिंह धाकड़, कालापीपल से बाबूलाल परमार, भांडेर से अवतार सिंह बिजोले, दतिया से हरि सिंह रावत, जबेरा से बसंत राय, धरमपुरी से मोहब्बत वास्कले, पुष्पराजगढ़ से हुबलाल टांडिया, रतलाम ग्रामीण से पवन डोडियार, जबलपुर मध्य से अभिषेक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें