मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर गर्माए माहौल में नेताओं द्वारा दलबदल करने का दौर अब और तेज होता जा रहा है. इसके तहत कांग्रेस के स्टार प्रचारक रही साध्वी प्रियंका ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सदस्यता दिलाई.
बीते विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रही साध्वी प्रियंका ने आज कांग्रेस को झटका देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. प्रियंका को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. भाजपा की सदस्यता लेने के बाद प्रियंका ने कहा कि भाजपा हिन्दुत्व वाली पार्टी है, जब तक उनकी सांस रहेगी, वे भाजपा में रहेंगी. साध्वी प्रियंका मूलत: विदिशा की रहने वाली है. कम्प्यूटर बाबा के नाराज होकर चले जाने के बाद साध्वी प्रियंका के पार्टी में आने से भाजपा राहत महसूस कर रही है. भाजपा साध्वी के जरिए अब संत समाज के बीच फिर से पैठ जमाकर साधु-संतों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास करेगी. हालांकि यह प्रयास कितना सफल होता है यह कहा नहीं जा सकता. सूत्रों की माने तो भाजपा साध्वी को चुनाव मैदान में भी उतार सकती है. फिलहाल यह तय नहीं है कि साध्वी को किस सीट से भाजपा चुनाव मैदान में उतारेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें