सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

सपाक्स 24 से फिर करेगा आंदोलन


मध्यप्रदेश में सपाक्स एक बार फिर 24 अक्तूबर से केंद्र सरकार द्वारा एट्रोसिटी  एक्ट में किए गए संशोधन के खिलाफ राज्य स्तरीय महाआंदोलन शुरु करेगी. एक सप्ताह तक चलने वाले इस आंदोलन के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी द्वारा जिलावार और तिथिवार कार्यक्रम घोषित किया गया है.
पार्टी के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने जारी कार्यक्रम के अनुसार बताया कि 24 अक्टूबर को किसी एक स्थान पर एकत्रित होकर  रैली के रूप में सभी जिला कलेक्टर, ब्लाक, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों ज्ञापन दिया जाएगा. सांसदों एवं विधायकों के नाम एक ज्ञापन और प्रश्नावली तैयार की जाएगी जिसमें एट्रोसिटी एक्ट के मुद्दे उठाए जाएंगे तथा उनसे प्रश्न पूछे जाएंगे. उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को जिला मुख्यालय के प्रमुख स्थल एवं सभी विधानसभा मुख्यालयों पर परिसंवाद कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जनता को संदेश दिया जाएगा. 27 अक्तूबर को उपवास रखा जाएगा. जिला मुख्यालय एवं सभी विधानसभा क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर सुबह से शाम तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे. 28 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालय एवं विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर रैली निकाली जाए तथा दोपहर पश्चात एक आमसभा की जाएगी. 29 अक्टूबर को एट्रोसिटी अमेंडमेंट एक्ट 2016 एवं 2018 का सभी जिला मुख्यालय एवं विधानसभा क्षेत्र में पुतला जलाएंगे. त्रिवेदी ने बताया कि  30 अक्तूबर को एट्रोसिटी अमेंडमेंट एक्ट से आये दोषों का पम्पलेट के पूरे प्रदेश में बाजार और घर घर पर वितरण करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें