मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 4 करोड़ की स्मैक जब्त

निर्वाचन आयोग द्वारा समावेशी, सुगम, विश्वसनीय एवं नैतिक मतदान कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के तहत मंदसौर में 4 करोड़ रुपए मूल्य की स्मैक जब्त की गई है.
आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद प्रदेश में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत चुनाव में अवैध रूप से पैसे का उपयोग कर मतदान को प्रभावित ना किया जा सके, इसके लिए अपराधिक गतिविधियों और अवैध पैसे की रोकथाम के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जांच कार्रवाई संपादित हो रही है. मंदसौर जिलें में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत सजायाफ्ता अपराधियों और आरोपियों की चल-अचल संपत्ति जप्त करने के लिए सफेमा अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
सफेमा एक्ट के अंतर्गत 7 तस्करों की 24.95 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति और 73.80 लाख रूपए की चल संपत्ति जब्त करने का प्रकरण सफेमा कोर्ट भेजा गया, जिसमें से 12.40 करोड़ रूपए रुपए की अचल संपत्ति और 12.30 लाख रुपए की चल संपत्ति फ्रीज कर दी गई है और शेष प्रकरणों में सुनवाई जारी है. मंदसौर में जांच और कार्रवाई के दौरान 4 करोड़ रुपएं की स्मैक जब्त  की गई है. पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यवाही में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई, जिसमें 3000 लीटर स्प्रिट, 30 हजार बॉटल्स, 6000 होलोग्राम, 10,000 रैपर, यूरिया, पोटास आदि जब्त किए गए. इससे 15 से 20 हजार पेटी नकली शराब बनाई जा सकती थी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें