राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र में 2500 से ज्यादा मतदाताओं के नाम-पतों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत कांग्रेस में शिकायत की है. गड़बड़ मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने आज चुनाव आयोग को शिकायत की है.
राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कांग्रेस ने एक बार फिर भारी गड़बड़ी निकाली है. इन गड़बड़ मतदाता सूची की पोटली सिर पर रखकर कांग्रेसी आज चुनाव आयोग पहुंचे. इन गड़बड़ी को फर्जीबाड़ा बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने आयोग से जांच करने की मांग की है. भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस जन नरेला की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत लेकर मुख्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचे. कांग्रेसजन अपने साथ दस्तावेजों के तीन बस्ते लेकर पहुंचे थे. गड़बड़ियों के दस्तावेज इतने अधिक थे कि मनोज शुक्ला को एक बस्ता अपने कंधों पर उठाना पड़ा. कुछ देर बाद यह बस्ता उनके सिर पर पहुंच गया. इस पुलंदे को लेकर वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कांताराव के पास पहुंचे. कांग्रेस की ओर से निर्वाचन कार्यालय में शिकायतों के लिए प्रभारी बनाए गए प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया ने बताया कि पूर्व में किए गए सुधार के बाद भी नरेला क्षेत्र की मतदाता सूची में ढ़ाई हजार नाम फर्जी हैं. इन सभी के नाम एक से अधिक बूथों पर दर्ज हैं. हमने इनकी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है. साथ ही मतदान के पहले इन सभी गड़बड़ी को दुरुस्त कर फर्जी नाम काटने की मांग की है. शिकायत करने गए प्रतिनिधिमंडल में सुनील सूद, मुकेश पंथी, तारिक अली, रंजना शर्मा, राजकुमार राय आदि शामिल थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें