पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का आरोप, कोरोना को लेकर लाकडाउन में सरकार ने की लापरवाही
मध्यप्रदेष में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने आज षिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिला, जिसके चलते 20 फीसदी मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाकडाउन में लापरवाही बरती है, जिसके कारण प्रदेष में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने आज पत्रकार वार्ता में ये आरोप लगाया। प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाहियों का ही नतीजा है कि प्रदेश में अब तक कोरोना को नियंत्रित नहीं किया जा सका है। प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में बीस फीसदी मरीज जांच और इलाज समय पर न हो पाने के कारण अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। जिसके लिए पूर्णतः राज्य सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि प्रदेष में 1065 मौतों में लापरवाही भी हुई है। प्रजापति ने आरोप लगाया कि सरकार ने लाकडाउन में लापरवाही बरती, जिसके चलते प्रदेष में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर मॉनिटरिंग की होती तो ये आंकड़ा नही होता। लापरवाही की जवाबदेही भाजपा सरकार की है।
संविधान में छेड़छाड़ की आदि हो चुकी है भाजपा सरकार
विधानसभा की समितियों के गठन को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि विधानसभा नियम, कानून और परंपराओं को लेकर चलती है। सत्र बुलाने के बाद ही समितियों का गठन हो सकता है। इसका अधिकार चुने हुए अध्यक्ष को है, न कि प्रोटेम स्पीकर को। राज्य सरकार पर विधानसभा का सत्र न बुलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार संविधान में छेड़छाड़ करने की आदि हो चुकी है। प्रजापति ने कहा कि राज्य आपको बता दें कि इस समय विधानसभा का कोई स्पीकर नहीं है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें