कोरोना संक्रमण के दौर में मास्क न पहनने को लेकर विपक्ष के निषाने पर रहे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मास्क पहनकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपने चेहरे वाले फोटो का मास्क पहना और पूछा भी की उनके चेहरे पर यह मास्क कैसे लग रहा है।
राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज नया मास्क लगाकर सामने आए, जो चर्चा का विषय बना। मास्क में पहनने के बाद और उसे निकालने के बाद उनका चेहरा ऐसा लगता है कि, उन्होंने मास्क लगाया ही नहीं है। ये मास्क भाजपा नेताओं के बीच चर्चा का विषय है और खुद गृहमंत्री अपने पास खड़े नेताओं से पूछ रहे हैं कि, बताओ मास्क कैसा लग रहा है।
आज सोमवार को जब वे अपने निवास पर मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने यह मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रमुख त्योहार आ रहे हैं। प्रदेश वासियों से हाथ जोड़कर विनती है कि वे रुबवतवदंअपतने संक्रमण के खतरे के मद्देनजर सभी त्योहार अपने घरों में परिवार के साथ ही मनाएं। इस दौरान सार्वजनिक प्रतिमाओं की स्थापना और किसी प्रकार का जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के दौर में गृह मंत्री ने भीड़ वाले स्थानों और बैठकों के दौरान कभी मास्क नहीं लगाया। इसे लेकर कांग्रेस उन पर लगातार हमलावर भी रही। इतना ही नहीं कांग्रेस ने तो यहां तक कहा था कि जो गृह मंत्री को मास्क पहनाएगा उसे वह 11 हजार रूपए का इनाम भी देगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें